BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, प्रकाशचंद जाखड़ बने प्रदेश उपाध्यक्ष

कोरबा(STATETV24) : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 16 सितंबर को बेमेतरा में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के सभी जनपद पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके अधिकारों, दायित्वों और पंचायत संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना था। साथ ही, संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी जोर दिया गया।

​बैठक के दौरान जनपद पंचायतों के कार्यों में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, बेहतर संचालन और शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जनपद पंचायतों की समस्याओं को सामूहिक रूप से शासन के समक्ष रखने और उनके त्वरित निराकरण के लिए एकजुट होकर संगठित प्रयास करने का निर्णय लिया गया।​ इस अहम बैठक में संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें कोरबा जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संघ का ‘प्रदेश उपाध्यक्ष’ नियुक्त किया गया है।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031