गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।(STATETV24) :- जिले के नगर पंचायत मरवाही के वार्ड क्रमांक 02 स्थित ग्राम लोहारी में इस वर्ष गणेश उत्सव की अनोखी छटा देखने को मिली। गांव के दुर्गा पंडाल में पहला श्री गणेश उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया।
प्रथम वर्ष आयोजित इस गणेशोत्सव को लेकर पूरे गांव में भारी उत्साह देखा गया। आयोजन में बुजुर्गों, महिलाओं, नवयुवकों और छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बप्पा की स्थापना के साथ ही पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल और ‘जय श्री गणेश’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवयुवकों की टोली ने व्यवस्था संभालने में मुख्य भूमिका निभाई, वहीं महिलाओं और बच्चों ने भजनों एवं धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार आयोजित इस उत्सव ने पूरे गांव को एकता और भक्ति के सूत्र में बांध दिया है।
जयकारों से गूंजा लोहारी: बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में दिखा प्रथम गणेश उत्सव का उत्साह














