BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

बिरसा मुंडा जयंती पर GSU से जुड़े दर्जनों विद्यार्थी, विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने दी नियुक्ति पत्र

पीला चावल देकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पारंपरिक सम्मान, शिक्षा और आदिवासी स्वाभिमान को मजबूत करने का आह्वान।

कटघोरा/कोरबा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन (GSU) जिला इकाई कोरबा ने कटघोरा क्रिकेट स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पीला चावल देकर पारंपरिक तरीके से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि गोंडवाना आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए शिक्षित, जागरूक और अनुशासित युवाओं की भागीदारी जरूरी है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपने इतिहास, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि जे.एल. जगत, प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल लाद ने शिक्षा को सामाजिक विकास का आधार बताते हुए जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में ईश्वरी कंवर एवं नंदनी यादव को जिला उपाध्यक्ष, पुष्पलता श्रोते को जिला सहसचिव, दिनेश कुमार मरकाम एवं कृष्णा कुमार आर्मो को महाविद्यालय अध्यक्ष, आयुष नेताम को ब्लॉक महासचिव, आदित्य श्याम को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा मनीषा धुर्वे को पाली ब्लॉक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य विद्यार्थियों को भी संगठन में दायित्व प्रदान किए गए।

कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सतेंद्र श्याम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदेश महासचिव अनिल पोया कार्यक्रम संयोजक रहे। इस अवसर पर विद्वान सिंह मरकाम, बी.एस. उइके, कुलदीप सिंह मरकाम, बी.एस. आयाम, फूल कुंवर नेती, प्रीति पैकरा, मनोज कुमार मरावी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवाओं ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, आदिवासी संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30