BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

बीमारी की जड़ पहचानने और  बचाव तक, जटगा में 3 पंचायत के प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण

जटगा। स्वस्थ गांव और जागरूक समाज की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत जटगा में एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें तीन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मास्टर ट्रेनर एवं मितानिन ब्लॉक समन्वयक कृष्णा सोनवानी ने प्रशिक्षण के दौरान बीमारी के कारणों, उसकी जड़ पहचानने, समय रहते बचाव के उपायों तथा ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्वच्छता और समय पर उचित स्वास्थ्य सेवाएं लेना बेहद जरूरी है।

प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से नदी-नालों से घिरे दूरस्थ गांवों में सड़क, पुल-पुलियों और आवागमन की सुविधा का महत्व बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र एवं अस्पताल पहुंचाया जा सके।

प्रशिक्षण में सरपंच गंगाराम मरकाम, सुश्री अमृता मरकाम एवं रामभाई कंवर सहित पंच प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर मितानिन प्रशिक्षक सरस्वती श्रोते, दुर्गा उइके, मंतोषी मरकाम एवं दुर्गा आयाम उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य बीमारी के उपचार के साथ उसकी रोकथाम पर ध्यान देना, पंचायत प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में उनकी सहभागिता बढ़ाना रहा।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30