BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई में सरपंच और शासकीय हेडमास्टर का नाम आया सामने, गांव के विकास और बच्चों के भविष्य का क्या होगा.?

मिथलेश आयम, पसान/कोरबा। गांव की सरकार चलाने वाले सरपंच और बच्चों का भविष्य संवारने वाले शासकीय प्रधान पाठक का नाम जब जुआ फड़ पर हुई पुलिस कार्रवाई में सामने आए, तो सवाल उठना लाजिमी है। आखिर गांव के विकास और शिक्षा व्यवस्था में आदर्श स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाने वाले लोगों की जवाबदेही कौन तय करेगा? कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियामार में 9 नवंबर 2026 को पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 13 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 32 हजार रुपये नकद, ताशपत्ती, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन सहित करीब 1 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की। इस कार्रवाई में ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच सहदेव आर्मो और शासकीय प्रधान पाठक धीरपाल यादव का नाम भी सामने आने की जानकारी है।

सरपंच पर सवाल: गांव का विकास कौन करेगा?

सरपंच गांव के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई में उनका नाम सामने आने से पंचायत नेतृत्व की जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के मन में सवाल है कि गांव का नेतृत्व करने वाले जनप्रतिनिधि से जुड़ा यह मामला प्रशासन की नजर में कितना गंभीर है?

हेडमास्टर पर सवाल: बच्चों को क्या संदेश मिलेगा?

शासकीय प्रधान पाठक धीरपाल यादव का नाम पुलिस कार्रवाई में सामने आने से शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों को अनुशासन और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं? क्या विभाग संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगकर नियमानुसार जांच कराएगा?

प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार :- 

पुलिस अपनी कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अब पंचायत प्रशासन और शिक्षा विभाग की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी मामले के तथ्यों की जांच कर क्या कदम उठाते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब गांव की जिम्मेदारी संभालने वाले सरपंच और बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक का नाम पुलिस की जुआ कार्रवाई में सामने आए, तो समाज में आदर्श और जवाबदेही की मिसाल कौन पेश करेगा?फिलहाल संबंधित व्यक्तियों की दोषसिद्धि जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30