BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

टिकाऊ कृषि से संवरेगी आजीविका: लैंगी और पिपरिया में किसानों को मिला उन्नत खेती का प्रशिक्षण

कोरबा(STATETV24) : WOTR (वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट) और HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के वित्तीय सहयोग से संचालित ‘निरंजली परियोजना’ के तहत जिले के ग्राम लैंगी और पिपरिया में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के किसानों और वसुंधरा सेवकों को आधुनिक और टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से धान की खेती के लिए लाभकारी ‘श्री विधि’ (SRI Method) पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को पौधों के बीच उचित दूरी रखने, बेहतर फसल प्रबंधन और कीट व रोगों की समय पर पहचान कर उनकी रोकथाम के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। इसके अतिरिक्त, बागवानी गतिविधियों से जुड़े किसानों को भी उन्नत खेती और अच्छी पैदावार के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।​प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ आलोक गुप्ता ने किसानों को श्री विधि और फसल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में WOTR के नवीन बनकर, दीपक गोस्वामी और देवेंद्र बैरागी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।​संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि निरंजली परियोजना के माध्यम से वर्तमान में क्षेत्र के 60 किसान हॉर्टिकल्चर बाड़ी (Horticulture Wadi) और 32 किसान श्री विधि (SRI) गतिविधि से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि तकनीकों से जोड़कर उनके उत्पादन में वृद्धि करना और आजीविका के साधनों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30