गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अक्षय नवमी (आंवला नवमी) के पावन अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हलवाई समाज के आराध्य एवं कुलपुरुष महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने महर्षि मोदनसेन महाराज का पूजन-अर्चन कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज हलवाई मोदनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता (पेंड्रा) की उपस्थिति में समाज के लोगों ने जयंती समारोह में सहभागिता निभाई। आयोजन की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती मनाते हुए सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर राजेश हलवाई, अंकुर हलवाई, अमर हलवाई, शशांक हलवाई, प्रशांत हलवाई (मोनू), आशीष कुमार हलवाई,अभिषेक हलवाई एवं रवि हलवाई सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं महिलाओं में सरला गुप्ता, रेखा गुप्ता, सविता गुप्ता, ऊषा गुप्ता, राखी गुप्ता, रश्मि गुप्ता, संगीता गुप्ता, सोनू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रिनी गुप्ता, दीपिका गुप्ता, अदिति गुप्ता, परी गुप्ता एवं मधु गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई।
जयंती समारोह के माध्यम से समाज के लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया।














