BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

रावा हाई स्कूल में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।

पोड़ी उपरोड़ा। रावा हाई स्कूल में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। स्कूल का साइड गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की गई, लेकिन ताला अंदर से बंद होने के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद परिसर में लगे दो बोर के केबल तार काटकर चोर उन्हें अपने साथ ले गए।
स्कूल के व्याख्याता गणेशराम चंद्रा ने बताया कि चोरों ने बड़े सामान पर हाथ साफ करने के उद्देश्य से साइड गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। ताला नहीं टूटने पर उन्होंने बोर के केबल काट दिए और उन्हें चोरी कर ले गए।
इसी रात रहा रोड स्थित एक होटल में भी चोरी के प्रयास की जानकारी सामने आई है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने की मांग की है। घटना की सूचना जटगा चौकी पुलिस को दे दी गई है।


पोंडी उपरोड़ा से संवाददाता गेंदपाल मरकाम की रिपोर्ट,,

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031