BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

हर गांव-मोहल्ले में हो दही हांडी प्रतियोगिता, आयोजन समितियों को सम्मानित करेगा ‘हिंदू धर्मरक्षण संगठन

कोरबा/पसान(STATETV24) :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पसान क्षेत्र में कार्यरत ‘हिंदू धर्मरक्षण संगठन’ ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पर्व को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने की अपील की है। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने आग्रह किया है कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर हर गांव और मोहल्ले में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन हो तथा श्री राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां निकाली जाएं। इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन कर रही सभी समितियों का संगठन द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा, ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।

​अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और चरित्र कलयुग में हम सभी के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। उन्होंने गीता के श्लोकों का उल्लेख करते हुए बताया कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म का प्रभाव बढ़ता है, तब-तब भगवान दुष्टों के विनाश, साधु-संतों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।

​6 सालों की मेहनत ला रही रंग

संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से पसान क्षेत्र में हिंदू धर्मरक्षण संगठन निरंतर धार्मिक कार्य कर रहा है, जिसका सीधा असर अब देखने को मिल रहा है। जल्के, पिपरिया, पसान, लैंगा और सेमरा सहित लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हैं। अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे मातृ व अनुषांगिक संगठनों का भी तेजी से विस्तार हुआ है। संगठन का मुख्य लक्ष्य ‘जात-पात की करें विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई’ के संकल्प के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।

​धार्मिक आयोजनों में अग्रणी बना पसान

संगठन के सचिव ओम जायसवाल ने बताया कि भव्य आयोजनों के लिए समितियों का सम्मान किया जाएगा। कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता व सह-कोषाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि गांव-गांव जाकर लोगों को त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया गया है। वहीं, मीडिया प्रभारी हिमांशु पांडेय व सह-मीडिया प्रभारी सौरभ प्रजापति ने कहा कि धार्मिक आयोजनों और धर्म प्रचार के मामले में आज पसान पूरे कोरबा जिले में एक अग्रणी नाम बन चुका है।

​अंत में संगठन के संयोजक एवं संरक्षक मंडल हरि प्रसाद शास्त्री, राम शरण सिंह, लालता प्रसाद पांडेय, अमरनाथ साहू, आनंद मित्तल, अनिल सोमानी, बजरंग जायसवाल, अनिल गुप्ता, सुरेश जलान, पटेल सिंह तंवर, कुशल सिंह अर्मो, दुर्गेश प्रताप सिंह राजपूत, राजेश प्रजापति, रमेश वाकरे, ओम प्रकाश पोर्ते, संतोष साहू और हरि जायसवाल सहित संगठन के सभी ग्राम प्रभारियों व सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031