BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान हिन्दू जागरण मंच एवं विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

कोरबा/पसान(STATETV24) : कोरबा जिले के पसान में लगातार 6 वर्षों से संगठन के नेतृत्व में भगवान कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की परंपरा रही है जिसमें श्री राधा कृष्ण की झांकी एवं दही हांडी विशेष केंद्र रहा है इस वर्ष पसान में कुछ नया देखने को मिला जिसमें पसान के हर मोहल्ले में मटकी फोड़ का आयोजन करवाया गया भगवान राधा कृष्ण की झांकी राधा कृष्ण मंदिर वन विभाग पसान से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा जहां प्रथम मटकी फोड़ का आयोजन करवाया गया तत्पश्चात पसान बस्ती होते हुए झांकी निकली और वहां भी मटकी फोड़ का आयोजन करवाया गया इसके पाश्चात् झांकी अटल चौक हुए रेस्ट हाउस तिराहा पहुंचा जहां विशाल रूप से मटकी फोड़ का आयोजन करवाया गया भगवान श्री कृष्ण की झांकी पसान नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना सभी ग्राम वाशियो ने भगवान श्री कृष्ण का दर्शन करते बड़ी संख्या में भाग लिया राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बच्चों के लिए आकर्षक कार्यक्रम रखे गए थे जिसमें 151 बच्चों ने भाग लिया व उन्हें पुरस्कार वितरण किया हैदही हांडी प्रतियोगिता रही विशेष आकर्षण का केंद्र

दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में से 5 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें गांव गोसाईं टिम पसान, दर्री पारा टिम पसान, लैंगी टिम, बालक छात्रावास टिम पसान, कुम्हारी सानी टिम, ने हिस्सा लिया ग्राम वरिष्ठ एवं थाना प्रभारी पसान एवं वन विभाग पसान प्रभारी एवं हिन्दू धर्म रक्षण संगठन के अध्यक्ष व पदाधिकारी के उपस्थिति में सभी दही हांडी टीमों को पुरुस्कृत किया गया संगठन के द्वारा पूरे पसान क्षेत्र में आयोजन करने वाले समितियों को भी सम्मानित किया गया इस क्रम में भालू खोन्दरा श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति लैगी श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति एवं कोटमर्रा श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति जिसमें शामिल है

संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि पूरे पसान के 40 किलोमीटर के रेंज में.लगभग 12 स्थानो मे य़ह उत्सव मनाया गया 

इस आयोजन में हिंदू धर्म रक्षण संगठन के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष मुकेश साहू सचिव ओम जायसवाल संयोजक राम शरण सिंह तंवर सह संयोजक दुर्गेश राजपूत कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता सह कोषाध्यक्ष विकास पाण्डेय मीडिया प्रभारी हिमांशु पांडेय, सह प्रभारी सौरभ प्रजापति संगठन संरक्षक आनंद मित्तल अनिल गुप्ता अनिल सोमानी बजरंग जायसवाल सुदीप विश्वास दिलीप जलान अशोक जयसवाल हिमांशु तंवर प्रदीप यादव आकाश पांडेय राजन तिवारी कृष्णा चौधरी संस्कार साहू रोहन सेन कुलदीप मरावी शंकर रजक राजेश रजक मिंटू रजक राम काशीपुरी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031