BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

हिंदू धर्म रक्षण संगठन समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने दी देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

मिथलेश आयम, पसान (कोरबा)। हिंदू धर्म रक्षण संगठन समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त सनातन धर्मावलंबियों को पावन पर्व देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में राजकुमार पांडेय ने कहा कि हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस पावन तिथि पर भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागृत होते हैं। भगवान के जागृत होने के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों व शुभ संस्कारों का विधिवत शुभारंभ हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व हमें धर्म, आस्था, संयम और भारतीय संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह अवसर समाज में नई ऊर्जा और मंगलमय जीवन का संदेश लेकर आता है। श्री पांडेय ने भगवान श्रीहरि विष्णु और माता तुलसी से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो, तथा पूरे समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और धर्म के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे।

 

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30