मिथलेश आयम, कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के जिला महामंत्री जुनैद खान ने पावन एकादशी पर्व के अवसर पर कोरबा जिले सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में जुनैद खान ने कहा कि एकादशी का पावन पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व हमें भक्ति, संयम, सेवा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे पावन अवसर समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि एकादशी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। हर परिवार खुशहाल रहे और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशियों का उजियारा फैले।
जुनैद खान ने कहा कि पर्व और त्योहार हमारी सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो और सभी लोग मिल-जुलकर खुशियां साझा करें।














