मिथलेश आयम, छत्तीसगढ़। जनप्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के पूर्व सदस्य एवं हिंदू धर्म रक्षण संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपों का पावन पर्व दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। भगवान श्रीराम, माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। वहीं, गोवर्धन पूजा के अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए गौमाता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।
17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान आह्वान अभियान :-
राजकुमार पाण्डेय ने अपने संदेश के माध्यम से आगामी 17 दिसंबर 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रहे छत्तीसगढ़ के समस्त गौभक्तों के विशाल गौ सम्मान आह्वान अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के साथ गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा के लिए सामूहिक आवाज बुलंद करना है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से जाति, वर्ग और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण के इस अभियान में एकजुट होकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
अंत में राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि गौमाता का सम्मान हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है और गौसेवा ही हमारा धर्म एवं गौ रक्षा हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जय गौमाता! जय श्रीकृष्ण!















