BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

पसान में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी सत्यम साहू के पदभार संभालते ही एक्शन

मिथलेश आयम, कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नए थाना प्रभारी सत्यम साहू के पदभार संभालते ही पुलिस टीम ने जुए के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से पसान क्षेत्र में स्थानीय सटोरियों और जुआरियों के संरक्षण में जुए का खेल संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा एसडीओपी के निर्देशानुसार पसान थाना प्रभारी सत्यम साहू के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।  नए थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस इसी तरह सक्रियता बनाए रखते हुए जुआ, सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30