विकास खंड पशु चिकित्सा अधिकारी इंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में शिविर आयोजित, बधियाकरण, औषधि वितरण और कृमिनाशक दवापान सहित पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं गईं।
लोकेशन पोड़ीउपरोड़ा l कोरबा छत्तीसगढ़
घोसरा। पशुधन संरक्षण और पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में घोसरा गौधाम में विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में किसानों के सहयोग से संचालित गोधाम घोसरा में पशु विभाग की पहल से आयोजित इस शिविर में पशुओं की जांच, उपचार, बधियाकरण, औषधि वितरण, कृमिनाशक दवापान और टैगिंग की गई। ताकि पशु की देखभाल संरक्षण करने से स्वस्थ पशु से दूध, दही गोबर खाद , आदि से किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं
पशु चिकित्सा अधिकारी इंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक उपचार और देखभाल संबंधी मार्गदर्शन दिया। पशुपालकों को टीकाकरण, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।
पशु स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष जोर शिविर के दौरान कृमिनाशक दवापान के माध्यम से पशुओं को परजीवियों से बचाने, बधियाकरण के जरिए प्रजनन प्रबंधन और टैगिंग के माध्यम से पशुओं की पहचान व रिकॉर्ड संधारण को बढ़ावा दिया गया। इस पहल का उद्देश्य पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के साथ पशुपालकों में वैज्ञानिक एवं बेहतर पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है ताकि पशु पालन कर के किसान अपनी आमदमी का साधन बना सकते l
स्वस्थ पशुधन, मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था पशुधन ग्रामीण किसानों और पशुपालकों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। पशुओं का बेहतर स्वास्थ्य सीधे तौर पर दुग्ध उत्पादन, पशुपालन की गुणवत्ता और परिवारों की आर्थिक स्थिति से जुड़ा है। ऐसे में पशु चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनना अति महत्वपूर्ण हैं















