BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

कटघोरा/पसान: कटघोरा वन मण्डल के पसान परिक्षेत्र में हाथियों का जमावड़ा, वन विभाग व ग्रामीणों की संयुक्त निगरानी

मिथलेश आयम, कटघोरा/पसान। कटघोरा वन मण्डल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र पसान के खोड़री बीट में पिछले लगभग कई महीनों से हाथियों का बड़ा जमघट देखा जा रहा है। जंगली हाथियों के इस समूह की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र के वन विभाग और स्थानीय ग्रामीण सतर्क हैं।पसान वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथियों के इस दल की नियमित निगरानी की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथी दल मित्र और आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इस काम में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। तीनों पक्ष मिलकर हाथियों की आवाजाही पर नजर रखे हुए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति पैदा न हो।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हाथियों के इस समूह को जंगल क्षेत्र में ही सुरक्षित रखने और उनके प्राकृतिक आवास की ओर मार्गदर्शन करने के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और विभाग द्वारा दी गई सलाह का पालन करें।

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। निगरानी टीमें लगातार मैदान में तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती हैं। स्थानीय प्रशासन व वन विभाग हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सजगता बरत रहे हैं।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30