BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

पसान सहित आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली गुल, 33 केवी मेन लाइन की समस्या से जनजीवन प्रभावित

मिथलेश आयम, पसान (कोरबा)। कोरबा जिले के पसान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली गुल रहने के चलते क्षेत्र की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पसान विद्युत सब स्टेशन से जुड़ी 33 केवी मेन लाइन से संबंधित बताया जा रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण घरेलू कामकाज से लेकर दुकानों, व्यवसायिक गतिविधियों और अन्य जरूरी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। वहीं, बिजली पर निर्भर रहने वाले लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल क्यों नहीं हो सकी है? क्या मेन लाइन में तकनीकी खराबी आई है या फिर सुधार कार्य में देरी हो रही है?

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग कब तक इस समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाता है।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30