(मिथलेश आयम), गौरेला पेंड्रा मरवाही: कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें सनातन संस्कृति, शौर्य, साहस, आत्मरक्षा और धर्मरक्षा के संदेश पर जोर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा कि आराध्य माता के हाथों में शस्त्र देखकर उनकी उपयोगिता समझनी चाहिए।
शस्त्र केवल युद्ध का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अन्याय के विरोध और निर्बलों की सुरक्षा का संकल्प हैं। उन्होंने बहनों से विशेष आग्रह किया कि वे दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण से जुड़ें, ताकि शौर्य, आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित हो। मातृशक्ति के सशक्त होने को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उपस्थित पदाधिकारी:-
बजरंग दल विभाग संयोजक सागर पटेल, जिला मंत्री निखिल परिहार, अजीत राय, शिवम साहू, सन्नी अगवानी, विनय पांडे, शनि पटेल, भूपेंद्र चौधरी, अभिषेक जायसवाल आदि।आयोजन समिति (विनोद गीर, पवनचन्द्र केशरी, नीलम पुरी, उत्तम राय आदि) और दुर्गा समिति के सदस्यों का योगदान सराहा गया।
जिले के अन्य ग्रामों में भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम चल रहे हैं। इनका उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना तथा नई पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाना बताया गया। यह नवरात्रि/विजयादशमी काल में देशभर में विहिप-बजरंग दल द्वारा आयोजित समान कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।















