गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले की सर्व आदिवासी समाज कई सूत्रीय मांगों को लेकर आज कोटमी रानी दुर्गावती तिराहा के पास शांतिपूर्ण चक्का जाम करेगी। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग कोटमी तिराहा पर एकत्रित होकर सड़क जाम कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे।
समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार यह चक्का जाम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से शिकायत लंबित और कई मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
कोटमी रानी दुर्गावती तिराहा पर होने वाले इस चक्का जाम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के लोग शामिल होने वाले हैं। आयोजकों ने अपील की है कि सभी शांति बनाए रखें और कानून व्यवस्था का पूरा सम्मान करें।















