SATATE TV 24 LIVE
लोकेशन: जटगा, पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा
दीपावली के पावन पर्व पर जटगा मंडल अध्यक्ष श्री हीरालाल डहरिया ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह महापर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का नया उजाला लेकर आए।
श्री डहरिया ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। यह अवसर हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज में खुशियां बांटने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से विशेष अपील की कि दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। पटाखे जलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब हर घर में मुस्कान हो, हर परिवार में खुशहाली हो और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना मजबूत हो।
जटगा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्री हीरालाल डहरिया की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय बधाई। ईश्वर से कामना है कि हर आंगन खुशियों से रोशन हो और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का उजाला सदैव बना रहे।















