गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय टी.एस. सिंहदेव जी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को जिला अस्पताल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता और सेवा का संदेश दिया। शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष सोनी एवं सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में किया गया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष सोनी ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। टी.एस. सिंहदेव जी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्य के रूप में मनाने का उद्देश्य भी यही है कि समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष सोनी (प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस), सिद्धार्थ तिवारी, गुलाब सिंह राज, पुष्पराज सिंह ठाकुर, हर्ष गोयल, निक्की साहू, यश शर्मा, रियांश सोनी, इदरीश अंसारी, अमित सोनी, शाहिद राइन, आलोक शुक्ला, राहुल तिवारी सहित अन्य युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, हुआ 30 यूनिट रक्तदान















