27 और 28 अक्टूबर को ग्राम तिवरता में गोंडवाना स्वाभिमान दिवस का आयोजन, देशभर से पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना
लोकेशन: कोरबा | छत्तीसगढ़
कोरबा। गोंडवाना रत्न एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 27 और 28 अक्टूबर 2026 को ग्राम तिवरता में गोंडवाना स्वाभिमान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
जारी पत्र के अनुसार, दो दिवसीय आयोजन ग्राम तिवरता, थाना दीपका, तहसील हरदीबाजार, जिला कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक बताया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली, एसडीओपी कटघोरा तथा संबंधित थाना प्रभारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
अब प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी
गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम की छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता और गोंडवाना स्वाभिमान के संदेश से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में प्रशासन के सामने आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित करे















