BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

भजन सिंह मरावी की अध्यक्षता में मातिन गढ़ तेंदुभाट्ठा में गोंडवाना महासभा की बैठक संपन्न ,सामाजिक एकता, शिक्षा और आर्थिक विकास पर जोर

तेंदुभांठा (जटगा) में गोंडवाना महा सभा विकास समाज समिति की बैठक संपन्न, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प,,,

लोकेशन: तेंदुभांठा (जटगा), कोरबा | छत्तीसगढ़ ग्राम  तेंदुभांठा(जटगा ) में 25 अक्टूबर 2026 को गोंडवाना गोंड विकास समाज समिति महासभा मतीनगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, शिक्षा को प्रोत्साहन, आर्थिक विकास, सामाजिक सुदृढ़ता, उन्नत कृषि प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता और संगठित समाज निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए शिक्षा, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

बैठक में उपस्थित सामाज के  वरिष्ठ पदाधिकारी शिवराम सिंह मरकाम,, जगतपाल चैन सिंह मरावी,,, देवराज सिंह मरकाम एवं,,, कार्तिक सिंह मरकाम साथी मनोज मरावी दीनानाथ,, आयाम, ईश्वर सिंह आयाम की बैठक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका है

पूर्वजों की परंपरा और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर विशेष जोर l बैठक में पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपरागत विधान, सांस्कृतिक रीति-रिवाजों तथा गढ़-किलों से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर भी बल दिया गया। साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर जीवनयापन करने वाले लोगों को साथ लेकर चलने, उन्हें जागरूक करने और आपसी सहयोग की भावना मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने सभी विचारों को आत्मीयता से सुना और समाज को निरंतर सही दिशा देने, एकता बनाए रखने तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक के अंत में समाज के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास की अपेक्षाओं के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई।

सेवा जोहार! जय मतीन दाई!— गोंडवाना गोंड विकास समाज समिति, महासभा मातिन गढ

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30