लोकेशन: जटगा | जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
स्टेट टीवी 24.लाइव की खास रिपोर्ट,,,,
जटगा। किसानों के सहयोग से संचालित जटगा गोधाम में प्रियांक सेवा समिति और पशु विभाग ने निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया। पशु चिकित्सा अधिकारी इंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पशुओं की जांच, उपचार, बधियाकरण, औषधि वितरण, कृमिनाशक दवापान और टैगिंग की।
शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं को समय पर उपचार, बीमारियों से बचाव और पशुपालकों को बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। पशु विभाग ने टीकाकरण, स्वच्छता और संतुलित आहार की जानकारी भी दी।
कृमिनाशक दवाओं से पशुओं को परजीवियों से बचाने, बधियाकरण से प्रजनन प्रबंधन और टैगिंग से पहचान व रिकॉर्ड रखने में मदद मिली। समिति और ग्रामीणों के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशु पालकों को टीकाकरण , बीमा के साथ समय समय कृत्रिम गर्भधारण उपचार करने पर जोर दिया है ताकि सभी पशु स्वस्थ रहे जिससे आय का स्रोत अच्छा हो सके
पशुधन किसानों की आजीविका का आधार है। पशु स्वस्थ रहेंगे, तभी पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह शिविर पशुधन संरक्षण और बेहतर पशुपालन की दिशा में सराहनीय पहल साबित हुआ।
State TV24.live | खबर सच के साथ















