BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

गौरेला पेंड्रा मरवाही: रामसेवक पैकरा के आगमन पर भाजपा मंडल गौरेला की परिचयात्मक बैठक आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही: भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला में कोटा विधानसभा प्रभारी, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय रामसेवक पैकरा जी के आगमन पर न्यू सर्किट हाउस, गौरेला में मंडल की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और परिचय को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे, मंडल सहप्रभारी रानू नामदेव, जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, एल्डरमैन मथुरा सोनी,मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहनी, मंडल महामंत्री विष्णु चौरसिया एवं घनश्याम राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे एवं युवा मोर्चा महामंत्री महेश राठौर , सचिन जैन, भंवर सिंह गोवास , बेचन मिश्रा, अरुण भानु, रजनी राठौर, सुमन वाकरे, स्नेह लता अग्रवाल, तापस शर्मा, सुरेश उइके, मान सिंह राठौड़, सुदामा चक्रधारी, जयपाल नायक, शिव प्रसाद सेवरे, दिलेश्वर सिंह राजपूत, सुशील उरेती, सरोधन मसराम, शुभम ताम्रकार, वीरेंद्र विश्वकर्मा, विजय राठौड़, दुर्जन सिंह मरावी, मानस अग्रवाल, शंकर सोनी, प्रखर नामदेव, दुर्गेश राठौर, नरोत्तम प्रधान, अशोक राठौड़, पूरनलाल राठौर, मोहन प्रजापति, नर्मदा गुर्जर, गोविंद वाकरे, राज जैन, भावेश केसरवानी एवं नवरत्न यादव सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30