BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

हसदेव नदी पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग! बाइक, मोबाइल और कपड़े छोड़कर हुआ लापता, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

हसदेव नदी पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग! बाइक, मोबाइल और कपड़े छोड़कर हुआ लापता, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

 

हसदेव नदी पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग! बाइक, मोबाइल और कपड़े छोड़कर हुआ लापता, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम23 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे की घटना, तारा चौकी में पदस्थ आरक्षक सुनील बैग का अब तक सुराग नहीं, बांगो-मोरगा पुलिस और DDRF टीम तलाश में जुटीकोरबा। जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी पुल से एक आरक्षक के नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। लापता आरक्षक की पहचान सुनील बैग के रूप में हुई है,

 

जो तारा चौकी में पदस्थ बताया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक अपनी बाइक, मोबाइल फोन और कुछ कपड़े पुल के ऊपर छोड़कर लापता हो गया। आशंका जताई जा रही है कि उसने हसदेव नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही बांगो और मोरगा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।वहीं, लापता आरक्षक की तलाश के लिए DDRF की टीम को लगाया गया है। नदी में खोजबीन का अभियान लगातार जारी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मची हुई है।आखिर किन परिस्थितियों में उठाया यह कदम?आरक्षक सुनील बैग ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी तक आरक्षक के नदी में छलांग लगाने की आधिकारिक पुष्टि और उसके संबंध में अन्य परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हुई हैं।फिलहाल परिजनों, पुलिस विभाग और क्षेत्रवासियों की निगाहें तलाश अभियान पर टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आरक्षक सुनील बैग के साथ क्या हुआ?

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30