BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

रेलवे प्रभावित किसानों के मुआवजे पर तहसीलदार पहुंचे मौके पर, 10 किसान अब भी मुआवजे से वंचित, 11 कम भुगतान से असंतुष्ट बनखेता में रेलवे मुआवजे का मामला गरमाया,

लोकेशन: पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

स्टेट टीवी 24. लाइव की खास रिपोर्ट

 

पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत गेवरा दीपका पेंड्रा रेल्वे कॉरिडोर में जमीन प्रभावित किसानों के मुआवजे की मामले में नायाब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी पहुंचे बनखेता गांव  10 किसान अब भी मुआवजे से वंचित, 11 कम भुगतान से असंतुष्ट ,बनखेता में रेलवे मुआवजे का मामला गरमाया, दो दिन में दोबारा होगा जमीनों का निरीक्षण

 

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के बनखेता रेलवे परियोजना से प्रभावित बनखेता के किसानों के मुआवजे का मामला एक बार फिर सामने आया है। करीब 10 किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि 11 अन्य किसान जमीन के वास्तविक रकबे के अनुपात में कम मुआवजा मिलने से असंतुष्ट हैं। किसानों की समस्या को लेकर तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और जमीन के दस्तावेज, वन पट्टों की स्थिति तथा मुआवजा वितरण से संबंधित जानकारी ली।

नायब तहसीलदार ने प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि दो तीन दिवस के भीतर दोबारा जमीनों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद पात्र किसानों के शेष मुआवजे के भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब रेलवे परियोजना में किसानों की जमीन प्रभावित हुई है, तो करीब 10 किसानों को अब तक मुआवजा क्यों नहीं मिला? वहीं, 11 किसान कम मुआवजा मिलने की बात कह रहे हैं। क्या जमीन के रकबे, दस्तावेजों और निर्धारित मुआवजा राशि का दोबारा मिलान कर किसानों की आपत्तियों का समाधान किया जाएगा?

जिन्हें मुआवजा मिला ही नहीं उन किसानों को SDM कार्यालय पोंडी उपरोड़ा में मुआवजा के लिए जांच के बाद आवेदन करना होगा और जो किसानों को प्रभावित जमीन के अनुपात में मुआवजा नहीं मिला उन्हें ऑर्बिशन में आवेदन लगा कर आगे की कार्यवाही की जाएगी

 

फिलहाल तहसीलदार के आश्वासन से प्रभावित किसानों में उम्मीद जगी है। अब सबकी निगाहें अगले दो दिनों में होने वाले निरीक्षण पर टिकी हैं। किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि पात्रता के अनुसार पारदर्शी जांच और मुआवजे का वास्तविक भुगतान चाहिए।

 

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30