BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्सों की मनमानी: दुर्व्यवहार, अवैध वसूली और अनुपस्थिति से ग्रामीण त्रस्त कार्यवाही नहीं संरक्षण किसका.?

मिथलेश आयम, गाैरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागांव में पदस्थ स्टाफ नर्सों की मनमानी और लापरवाही चरम पर पहुंच गई है। आरोप है कि यहां तैनात स्टाफ नर्स अनीता यादव और संगीता पैकरा मरीजों व ग्रामीणों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार करती हैं तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हैं।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार संस्थागत प्रसव (डिलीवरी) के दौरान ये स्वास्थ्य कर्मी मरीजों और उनके परिजनों से खुलेआम पैसे की मांग करती हैं। राशि न देने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। इसके अलावा ये कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर भी उपस्थित नहीं रहतीं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले चार आश्रित गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर बदहाली झेल रहे हैं। समय पर नर्स उपलब्ध न होने और अमानवीय रवैये के कारण ग्रामीण आक्रोशित हैं।

चार पंचायतों के सरपंचों सहित लगभग 80-90 ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि लापरवाह महिला कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई कर उनका स्थानांतरण नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिला चिकित्सा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रा रोड को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। ग्रामीणों का सवाल है कि इतनी बड़ी संख्या में लिखित शिकायत के बावजूद विभाग अब तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है और इन कर्मचारियों को किसका संरक्षण प्राप्त है।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30