BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

गौरेला पेंड्रा मरवाही: खोडरी धान खरीदी केंद्र: CBI मामले में दो माह जेल में रहे भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय को कोर्ट के अंतिम फैसले तक जिम्मेदारी से बाहर रखने की मांग

मिथलेश आयम, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। खोडरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 3083) में पदस्थ भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय उर्फ भूपेंद्र ठाकुर को धान खरीदी कार्य से हटाने की मांग उठी है। उनके विरुद्ध CBI रायपुर में FIR क्रमांक RC1242018S0007 दर्ज है। मामले में IPC की धारा 120B, 420, 409 एवं 477(A) के तहत अपराध का उल्लेख है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार समिति के बैंक खाते से 10,67,657 रुपये की अनियमित निकासी एवं फर्जी प्रस्ताव से संबंधित आरोप हैं। इस मामले में उन्हें 25 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था तथा लगभग दो माह जेल में रहने के बाद 21 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि किसानों के हित एवं समिति की पारदर्शिता को देखते हुए उन्हें तत्काल धान खरीदी कार्य से पृथक किया जाए तथा FIR और न्यायालय में चल रहे प्रकरण का अंतिम निराकरण होने तक नौकरी की जिम्मेदारियों से भी बाहर रखा जाए।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30