BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

पसान स्वास्थ्य केंद्र को सांसद ज्योत्सना महंत की बड़ी सौगात, बिजली की आंख-मिचौली से मरीजों को मिलेगी राहत

कोरबा/पसान(STATETV24) :  कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने अपने पसान दौरे के दौरान स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों और आमजन को होने वाली परेशानियों को करीब से जाना और स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।​ पसान क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख-मिचौली के कारण अस्पताल में मरीजों के उपचार और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

विशेषकर गंभीर उपचार, जांच और अस्पताल की जरूरी व्यवस्थाओ के दौरान बिजली बाधित होने से स्थिति और मुश्किल हो जाती थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए तत्काल प्रभाव से बैटरी और इन्वर्टर का सेटअप प्रदान किया। इससे बिजली गुल होने की स्थिति में भी अस्पताल की जरूरी व्यवस्थाएं और आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चल सकेंगी। इसके साथ ही, अस्पताल परिसर को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए पेवर ब्लॉक (Paver Block) की सुविधा भी प्रदान की गई है। इन नई सुविधाओं के उपलब्ध होने से मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के कर्मचारियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।​ स्थानीय लोगों ने सांसद ज्योत्सना महंत की इस त्वरित पहल को मरीजों और आमजन की सुविधा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की समस्या दूर होने से अब मरीजों और स्टॉफ को पहले की अपेक्षा कहीं बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सांसद के इस निरीक्षण और कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री मो. जुनैद खान, ब्लॉक अध्यक्ष जगतपाल आयाम, दिलीप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय सिंह वाकरे, जफर खान, आनंद मित्तल, सुरेंद्र तिग्गा, राजेश कुजूर, गौतम कुशराम, मुकेश, ओमप्रकाश, हेमचंद, अजय, शिव कुमार, उदय यादव, सत्यनारायण मराबी, कमलेश्वर करीयाम और संजय सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031