गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले की जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत भदौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में गंभीर अनियमितताओं की लिखित शिकायत पुष्पेंद्रमणि त्रिपाठी के द्वारा की गई थी। शिकायत की जांच के लिए जिला पंचायत कार्यालय ने जांच दल का गठन कर दिया है, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई देखने को मिली है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत भदौरा के प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति आवास सूची में हुए धांधली की शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर जांच दल गठित हुआ। हालांकि आदेश जारी होने के बाद भी अब तक कोई जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और न ही कोई कार्रवाई दिखाई दे रही है। शिकायतकर्ता इस देरी से नाराज हैं और जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जिला पंचायत प्रशासन से इस संबंध में और जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है।













