मिथलेश आयम, पसान/कोरबा। किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के संकल्प के साथ धान खरीदी केंद्र पसान में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के सभी किसानों को धान खरीदी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए धान खरीदी एक महत्वपूर्ण पहल है।
धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर रामशरण सिंह तंवर, युवा मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पांडे, प्रमोद पांडे कुशल, वरिष्ठ भाजपा नेता लालता प्रसाद पांडे सिंह, आनंद मित्तल, मोहन बंसल, राम प्रसाद प्रजापति, राजेश प्रजापति, मोबीन खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल, ऑपरेटर कामिनी साहू, किसान बजरंग यादव एवं अंगद सिंह ने खरीदी प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।
शुभारंभ अवसर पर किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत हुई। ग्राम पंचायत बैरा से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों से शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठाने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज विक्रय करने की अपील की। धान खरीदी अभियान शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।














