गौरेला पेंड्रा मरवाही: स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय, पेंड्रा, संबद्ध अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत नवागांव में विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन “नशा एवं टीबी मुक्त युवा” थीम पर किया जा रहा है उक्त शिविर का आयोजन 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक पर किया जाएगा!
शिविर का विधिवत शुभारंभ ग्राम पंचायत नवागांव के उपसरपंच श्री राजमोहन वासुदेव ने आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया! इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को शिविर के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं! उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है! साथ ही नशामुक्ति एवं टीबी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है!
सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, टीबी उन्मूलन, सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी!
कार्यक्रम में उपसरपंच श्री राजमोहन वासुदेव, जनप्रतिनिधि श्री संदीप सोनवानी, श्री संजय पैकरा व्याख्याता नवागांव, श्री अनुजय वैश्य व्याख्याता नवागांव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कमलेश कुमार साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री कमलेश कुमार यादव सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे!














