BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

कोरबी–रानीअटारी सड़क पर मौत के गड्ढे! आखिर जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों? 15 दिन का अल्टीमेटम, फिर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम

लोकेशन: कोरबा | पोड़ी उपरोड़ा

कोरबी–रानीअटारी सड़क पर मौत के गड्ढे! आखिर जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों? 15 दिन का अल्टीमेटम, फिर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम
एसईसीएल विजय वेस्ट पहुंच मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल; जिला पंचायत सदस्य एवं जीजीपी जिलाध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने SDM को सौंपा ज्ञापन।
पोड़ी उपरोड़ा। कोरबी से रानीअटारी होते हुए एसईसीएल विजय वेस्ट तक पहुंचने वाला मार्ग बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे अब राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
सबसे बड़ा सवाल—सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे आखिर किसकी लापरवाही का नतीजा हैं? जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों हैं? क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा? सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के कोरबा जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने SDM पोड़ी उपरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
मरकाम ने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो रानीअटारी में स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।
अब जिम्मेदार विभाग से सीधे सवाल—सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी किस विभाग और अधिकारी की है?
बड़े-बड़े गड्ढों के बावजूद अब तक सुधार क्यों नहीं हुआ? एसईसीएल विजय वेस्ट पहुंच मार्ग की बदहाली पर संबंधित अधिकारी जवाब क्यों नहीं दे रहे?
क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारी तय होगी? क्षेत्रवासियों की मांग है कि सड़क की मरम्मत तत्काल कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका दूर हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
15 दिन की मोहलत, फिर आंदोलन! अब देखना होगा कि प्रशासन जनता की इस गंभीर समस्या पर कितनी तत्परता दिखाता है।
जनता का सवाल—सड़क पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, फिर जिम्मेदार अधिकारियों को क्यों नहीं?

 

स्टेट टीवी 24 लाइव | खबर सच के साथ

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30