BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

पसान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम तेलियामार में जुआ फड़ पर दबिश, 13 आरोपी गिरफ्तार

नकदी, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल सहित करीब 1.83 लाख रुपये की सामग्री जब्त

मिथलेश आयम, कोरबा/पसान। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पसान थाना पुलिस ने ग्राम तेलियामार में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 32 हजार रुपये नकद, ताशपत्ती, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन सहित करीब 1 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को पसान थाना पुलिस को ग्राम तेलियामार में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 लोगों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

 32 हजार नकद सहित 1.83 लाख की सामग्री जब्त

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मौके से 52 पत्ती ताश, जुआ खेलने में लगाई गई 32 हजार रुपये की नगद राशि, एक लाल गमछा, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये तथा मोबाइल फोन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त नगदी और अन्य सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 83 हजार रुपये है।

गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों के नाम:-

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग वर्मा (30 वर्ष), शैलेंद्र जेम्स (45 वर्ष), कपिल सिंह (54 वर्ष), रवि ठाकुर (50 वर्ष), गजेंद्र यादव (30 वर्ष), सोनसाय (50 वर्ष), दशरथ खलखो (35 वर्ष), कैलाश कुंजूर (25 वर्ष), शौभमन (41 वर्ष), चन्द्रभान कौशिक (35 वर्ष), राजकुमार रजक (25 वर्ष), समार (31 वर्ष) और सहदेव आर्मो (45 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी पसान थाना क्षेत्र के पसान, तेलियामार, बैरा, बनखेता सहित आसपास के गांवों के निवासी हैं।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर:-

पसान थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। ग्राम तेलियामार में एक साथ 13 लोगों की गिरफ्तारी और नकदी, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन की जब्ती को पुलिस की इसी अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30