कोरबा। हिंदू धर्मरक्षण संगठन समिति के अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने धनतेरस के पावन पर्व पर जिलेवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ होता है। यह पर्व सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का प्रतीक है। इस दिन धन एवं समृद्धि के देवता भगवान कुबेर तथा आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों से मिट्टी के दीये एवं अन्य स्वदेशी उत्पाद खरीदें, ताकि स्थानीय हुनरमंदों और छोटे कारोबारियों की दीपावली भी खुशहाल बन सके।
उन्होंने कहा कि त्योहार की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली आए। राजकुमार पाण्डेय ने कामना की कि धनतेरस का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा हर घर में खुशियों का दीप प्रज्वलित हो।















