मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही: जनपद पंचायत मरवाही क्षेत्र में VB-G RAM-G योजना के तहत कराए गए विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। बताया जा रहा है कि कई कार्यों का FTO (Fund Transfer Order) जनरेट होने के बावजूद पिछले एक से दो महीने से संबंधित हितग्राहियों, श्रमिकों एवं कार्य एजेंसियों को अभी राशि नहीं पहुंची है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब भुगतान प्रक्रिया में FTO तक जनरेट हो चुका है, तो आखिर राशि खातों में पहुंचने में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या भुगतान तकनीकी प्रक्रिया में अटका हुआ है या फिर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई लंबित है?
योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों और संबंधित लोगों को समय पर भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भुगतान में लगातार हो रही देरी से योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
क्या जिला पंचायत स्तर पर लंबित है भुगतान की अगली प्रक्रिया?
अब सबसे अहम सवाल यह है कि FTO जनरेट होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया किस स्तर पर लंबित है? जब क्या जनपद पंचायत मरवाही से FTO पूरी कर जिला पंचायत स्तर पर भेज दी गई है? तो आगे की प्रक्रिया में देरी क्यों हो रही है?
FTO जारी होने के बाद भी एक-दो महीने तक भुगतान का इंतजार क्यों? जनपद पंचायत से जिला पंचायत और फिर भुगतान की अंतिम प्रक्रिया तक मामला कहां अटका है? जिला प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेकर भुगतान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि श्रमिकों एवं संबंधित कार्य एजेंसियों को उनके बकाया भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
इस मामले की जानकारी के लिए जिला सीईओ से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया…!















