BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

जटगा कॉलेज के अस्तित्व पर संकट!   दर्ज संख्या महज 36 विद्यार्थी, आठ साल बाद भी भवन का इंतजार क्षेत्र के लिए बड़ा चिंता का विषय

जटगा कॉलेज के अस्तित्व पर संकट!   दर्ज संख्या महज 36 विद्यार्थी, आठ साल बाद भी भवन का इंतजार क्षेत्र के लिए बड़ा चिंता का विषय

2018 में हुआ था उद्घाटन, आज भी हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित हो रहा महाविद्यालय; कॉलेज के भविष्य को लेकर सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी उठे सवाल।

लोकेशन: पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

 

कोरबा। ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में शुरू हुआ जटगा कॉलेज आज अपने अस्तित्व को लेकर सवालों के घेरे में है। करीब आठ साल बीतने के बाद भी महाविद्यालय को अपना भवन नहीं मिल पाया है। आज भी कॉलेज का संचालन जटगा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हो रहा है, जहां स्कूल और कॉलेज की कक्षाएं अलग-अलग फलियों में संचालित की जा रही हैं।

वर्तमान में कॉलेज की दर्ज संख्या महज 36 बताई जा रही है। विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते कॉलेज के समायोजन की चर्चा भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

*जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल*

कॉलेज की इस स्थिति ने सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी केवल विभागीय अधिकारियों तक सीमित नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी जवाबदेही है कि वे विधानसभा और शासन स्तर पर कॉलेज के भवन, पर्याप्त शिक्षकों, संसाधनों और शैक्षणिक सुविधाओं का मुद्दा उठाएं।

आठ वर्षों में कॉलेज के लिए स्थायी भवन की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी? विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए गए? क्या जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया? यदि कॉलेज का समायोजन होता है तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का विकल्प क्या होगा?

अब जवाबदेही तय करने का समय l जटगा कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों से जुड़ा केंद्र है। ऐसे में महज 36 विद्यार्थियों की संख्या को कॉलेज के समायोजन का आधार बनाने से पहले भवन, शिक्षकों और मूलभूत सुविधाओं की कमी की समीक्षा जरूरी है।

अब सवाल शासन, उच्च शिक्षा विभाग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से है कि जटगा कॉलेज को मजबूत बनाने के लिए ठोस पहल कब होगी, या फिर ग्रामीण क्षेत्र का यह उच्च शिक्षा केंद्र धीरे-धीरे बंद होने की ओर बढ़ेगा?

 

स्टेट टीवी 24 लाइव गेंदपाल मरकाम की रिपोर्ट।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30