BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

कोरबा: राजस्व कार्यों में लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर कुणाल दुदावत की कड़ी कार्रवाई

कोरबा: शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता, राजस्व कार्यों में लापरवाही और बिना सूचना लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पटवारी मिथलेश वर्मा, पटवारी हल्का नंबर 40 भैरोताल, तहसील दर्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी मिथलेश वर्मा के विरुद्ध दैनिक डायरी का संधारण नहीं करने, किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन एवं बकेट क्लेम डिजिटल कॉप मोबाइल ऐप में प्रविष्टि का कार्य प्रारंभ नहीं करने, नक्शा बंटाकन एवं अभिलेख दुरुस्ती जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य लंबित रखने तथा खरीफ वर्ष 2025-26 की मैनुअल गिरदावरी संबंधी कार्यवाही में लापरवाही बरतने के आरोप सामने आए थे। इन अनियमितताओं को लेकर प्रशासन द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पटवारी द्वारा 5 अक्टूबर को प्रस्तुत जवाब को असंतोषजनक एवं समाधानकारक नहीं पाया गया। मामले को और गंभीर बनाते हुए 13 अक्टूबर 2026 से लगातार शासकीय कर्तव्यों से अनुपस्थित रहने की जानकारी भी सामने आई। इसके चलते चक्रवात अर्नब से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन तथा धान खरीदी से पूर्व किसानों की समस्याओं के निराकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए प्रशासन ने इन कृत्यों को पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं शासकीय कार्यों में व्यवधान मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 तथा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी मिथलेश वर्मा का मुख्यालय तहसील अजगरबहार निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। शासकीय जिम्मेदारियों में लापरवाही और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की अनदेखी पर अब कार्रवाई तय है।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30