गौरेला पेंड्रा मरवाही: कटघोरा वन मण्डल के वन परिक्षेत्र पसान के खोड़री बिट के बाद अब मरवाही वन मण्डल के रुमगा बिट में हाथियों के दल ने फिर एक जनहानि की घटना को अंजाम दिया है। वन विभाग की जानकारी के अनुसार, 53 हाथियों के दल ने रुमगा बिट क्षेत्र में एक व्यक्ति को चोट पहुंचाई है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया है। विभाग द्वारा इसे घायल बताया जा रहा है।
यह वही बड़ा दल है जो पिछले दिनों कटघोरा वन मण्डल के पसान क्षेत्र में विचरण कर रहा था। वहां से निकलकर अब मरवाही वन मण्डल के रुमगा, मटियाडांड और आसपास के इलाकों में पहुंच गया है। दल में हाल ही में एक शावक का जन्म होने से संख्या 53 हो गई है।
हाथियों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने प्रभावित गांवों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने, जंगल और खेतों में अकेले न जाने तथा हाथियों के पास से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं ताकि आगे किसी तरह की जनहानि न हो।















