BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं…

मुसियारी प्राथमिक शाला में छात्रा से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर FIR BNS की धारा 296 व 115(2) के तहत मामला दर्ज

कोटा/बेलगहना (बिलासपुर)। बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मुसियारी में कक्षा दूसरी की छात्रा से कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने स्कूल के शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 115(2) के तहत दर्ज किया गया है।पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को अमरनाथ यादव (उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम मुसियारी) ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति यादव, जो उक्त स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा है, के साथ स्कूल परिसर में मारपीट की गई।शिकायत के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे पढ़ाई से संबंधित बात को लेकर शिक्षक गोपाल सिंह ने छात्रा के साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का तथा जूते से मारपीट की। कान ऐंठने का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण तत्काल शिकायत नहीं की जा सकी। स्वास्थ्य सुधरने के बाद 7 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई।

बेलगहना चौकी/थाना कोटा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक गोपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि घटना में क्या हुआ और लगाए गए आरोपों की पुष्टि किन साक्ष्यों से होती है।

satyandaj@yahoo.com Avatar

मुख्य खबर >>

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031